तमंचा सहित अभियुक्त गिरफ्तार

10015
रिपोर्ट – सुधीर त्रिवेदी, वरिष्ठ संवाददाता

बाँदा:—-पुलिस अधीक्षक के निर्देश व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी बबेरू के पर्यवेक्षक में अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान में मर्का थाना क्षेत्र के पिण्डारन गावँ में तमन्चे सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

गौरतलब है कि पुलिस अधीक्षक बाँदा अभिनन्दन के निर्देश पर अपराध और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज मर्का थाना प्रभारी राम आसरे सरोज के पर्यवेक्षक में चौकी प्रभारी काजी टोला ननकू लाल सोनकर अपने हमराही का0 हरी शंकर व अमर सिंह के साथ क्षेत्र में गस्त पर थे तभी मुखबिर की खास सूचना पर काजी टोला से पिण्डारन गाँव जाने वाले मार्ग में पुलिया के पास शाम सात बजे पिण्डारन गाँव निवासी विकास पाठक (18) पुत्र भूरा पाठक के कब्जे से एक 315 बोर देशी तमन्चे व एक जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर मु0अ0स0-57/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर जेल भेज दिया है ।

👁 10K views
10K views
Click