अवैध तमंचा सहित गिरफ्तार

21894

अयोध्या:————–
मनोज तिवारी ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या
भेलसर(अयोध्या)थाना मवई की पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मवई थाना प्रभारी नीरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गैंगेस्टर एक्ट का वांछित चेलाराम उर्फ चेलऊ पुत्र गरीबे पासी 48 वर्ष निवासी ग्राम भवानीपुर को सूर्यबक्श कालेज मोड़ के पास से ग्राम रेछघाट से मय 01अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया।जिसके विरुद्ध थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

👁 21.9K views
21.9K views
Click