डलमऊ में तालाब में डूबने से 5 बच्चों की दर्दनाक मौत

16270

डलमऊ, रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत मंगता डेरा मजरे बांसी रियासत गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब गांव के किनारे एक छोटे से तालाब में नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से 5 बच्चों की डूबकर मौत हो गई।

बताते चलें कि मंगता डेरा मजरे बांसी रियासत गांव में स्थित एक छोटे तालाब में शनिवार को गांव के रितु पुत्री जीतू उम्र लगभग 8 वर्ष सोनम पुत्री सोनू उम्र लगभग 10 वर्ष वैशाली पुत्री विक्रम उम्र लगभग 12 वर्ष रूपाली पुत्री विक्रम उम्र लगभग 9 वर्ष अमित पुत्र सोनू उम्र लगभग 8 वर्ष गांव के छोटे तालाब में नहा रहे थे। तभी नहाते नहाते पांचों बच्चे गहरे पानी में चले गए, जिससे पांचों की तालाब में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई।

सूचना पर उपजिलाधिकारी डलमऊ व क्षेत्राधिकारी डलमऊ द्वारा प्रभारी निरीक्षक गदागंज तथा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया गया तथा पांचों शवों का पंचनामा की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


  • विमल मौर्य
👁 16.3K views
16.3K views
Click