तीन मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार

14655

नसीराबाद (रायबरेली) थाना नसीराबाद पुलिस टीम ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए तीन बाईक चोरों को पकड़ कर जेल भेज दिया।
शुक्रवार को नसीराबाद पुलिस ने अमित पुत्र भगवानदीन निवासी काजीपुर तेलियानी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली 2.प्रेमचन्द्र उर्फ रंजीत पुत्र रामचन्द्र प्रजापति निवासी ग्राम महमदपुर थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली 3.कलीम पुत्र सलीम निवासी काजीपुर तेलयानी थाना नसीराबाद जनपद रायबरेली को चोरी की मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध थाना नसीराबाद पर विधिक कार्यवाही करते हुये जेल भेज दिया हैं। राकेश चन्द्र आनन्द ने बताया कि मुखबिर की सूचना तीनो अभियुक्तों को पकड़कर पूछताछ की गई तो तीनों के पास से चोरी की गाड़ी और गाड़ी के पार्ट मिले हैं।थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 सैय्यद हसीन रिज़्वी, उ0 नि0 सुरेन्द्र सिंह, सिपाही पुष्पेन्द्र सिंह , चमन कुमार, अभिषेक शर्मा,महिला सिपाही स्मिता देवी की मुख्य भूमिका रही।

रिपोर्ट- शम्सी रिज़वी

👁 14.7K views
14.7K views
Click