तीन युवतियों समेत छह ने खाया ज़हरीला पदार्थ

16979


हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती ।

बांदा—जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन युवतियों समेत छह लोगों ने जहरीला पदार्थि खाकर जान देने का प्रयास किया। हालत खराब होने पर परिवारीजनों को जानकारी हो सकी। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां सभी का उपचार किया जा रहा है।
गिरवां थाना क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी सतरूपा (28) पत्नी विमल ने गुरुवार की शाम को घरेलू विवाद के कारण जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसी तरह देहात कोतवाली के चहितारा गांव निवासी सुधा (30) पत्नी दिनेश ने भी घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जबकि देहात कोतवाली के जारी गांव निवासी सुकीर्तिन (45) पत्नी कल्लू ने गुरुवार की रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह मप्र के छतरपुर जिला अंतर्गत सरबई गांव निवासी अनूप सिंह (19) पुत्र वरदानी ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। मटौंध कस्बा निवासी हुसैन (16) पुत्र बच्चू ने शुक्रवार की सुबह जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इसी तरह चिल्ला थाने के पदारथपुर गांव निवासी लवलेश (40) पुत्र राजकुमार ने गुरुवार की रात को जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का प्रयास किया। हालत खराब होने पर पता चला। सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहां उसका उपचार किया जा रहा है।

👁 17K views
17K views
Click