तेज़ रफ़्तार कार की टक्कर से खाई में गिरी बोलेरो, तीन गंभीर

15642

रायबरेली। आसपास मौजूद चरवाहों व राहगीरों की मदद से बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी।

घटना कोतवाली क्षेत्र के नरई गांव के पास स्थित शारदा सहायक नहर पुल के पास की है। शुक्रवार अपरान्ह महुआ खेड़ा मजरे गुनावर गांव निवासी कृष्ण पाल सिंह की तबियत खराब होने पर चालक लव सिंह व अवधेश सिंह के साथ अपनी बोलेरो से जिला अस्पताल इलाज कराने जा रहे थे। जैसे ही वह नरई गांव स्थित नहर पुल के पास पहुंचे वैसे ही पुल पार कर रही तेज़ रफ़्तार कार से टकरा गए। दोनों गाड़ियों में टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो नहर किनारे गहरी खाई में जा गिरी।

टक्कर के बाद कार के आगले हिस्से के दोनों एयर बैग खुल गए। जिससे थुलवासा निवासी कार सवार शोभित मौर्य बाल बाल बच गए।

वही खाई में गिरी बोलेरो में सवार अधेड़ कृष्ण पाल सिंह सहित लव सिंह व अवधेश सिंह बोलेरो में फंस गए। आसपास मौजूद राहगीरों व चरवाहों की सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया।

कोतवाल बालेंदु गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 15.6K views
15.6K views
Click