तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खडे बाइक सवार को मारी टककर, गंभीर रूप से बाइक सवार घायल

22667

सलोन (रायबरेली) :
तकादे पर दो पहिया वाहन से निकले एक व्यवसायी को अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार के नीचे फंसकर घिसटती हुई पुल पार कर गई।सलोन–परशदेपुर मार्ग पर एनएच द्वारा सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बिजवलिया गांव के समीप परशदेपुर रोड स्थित कौशल सिनेमा के पास निवासी 42 वर्षीय सोहनलाल साहू पुत्र मैकूलाल अपने दो पहिया वाहन से तकादे पर निकले थे। इसी दौरान फोन आने पर उन्होंने सड़क किनारे बाइक खड़ी कर बात करना शुरू किया।तभी सलोन की ओर से आ रही अर्टिगा कार, जिसे लाल बहादुर सिंह पुत्र सूबेदार सिंह निवासी भटनी बहादुरपुर थाना संग्रामगढ़ चला रहे थे, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए पुल के गड्ढे में जा गिरी। हादसे में सोहनलाल साहू गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पीआरवी 1738 ने घायल को सीएचसी पहुंचाया तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। चिकित्सक डॉ. सत्येंद्र त्रिपाठी ने बताया कि घायल का बायां पैर फ्रैक्चर हो गया है और सिर में भी गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली प्रभारी राघवन कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। तहरीर मिलने पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 22.7K views
22.7K views
Click