तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को मारी टक्कर

16966

सरीला (हमीरपुर) जलालपुर थाना क्षेत्र में ममना पुरैनी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने खेतों से घर वापस जा रहे अस्सी वर्षीय वृद्ध को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार भी गिरकर घायल हो गया। उसका सीएचसी में इलाज चल रहा है।
पुरैनी गांव निवासी थोबन (80) मंगलवार की शाम खेतों से घर वापस आ रहे थे। तभी ममना पुरैनी मार्ग पर रामसने के डेरा के पास ममना की तरफ से तेज रफ्तार आ रहे बाइक सवार अरविंद (27) निवासी बिलगांव ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल बाइक सवार को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वृद्ध की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि मामले में मृतक की पुत्र वधू सियारानी की तहरीर पर बाइक सवार अरविंद निवासी बिल गांव के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

एम डी प्रजापति रिपोर्ट

👁 17K views
17K views
Click