तेज रफ्तार लोडर ने सड़क पर खड़े मां-बच्चे को रौंदा

9013

हरचंदपुर रायबरेली- हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर ग्राम के निकट सड़क किनारे उस वक्त हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार अनियंत्रित लोडर ने सड़क किनारे खड़ी एक महिला और उसके बच्चे को रौंद दिया ,लोडर के चपेट में आई महिला व उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके बच्चे को हरचंदपुर सीएचसी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए महिला और उसके बच्चे को डॉक्टर ने रायबरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

आपको बताते चलें हरचंदपुर थाना क्षेत्र के प्यारेपुर ग्राम के पास आरती 30 अपने 8 वर्षीय बच्चे का इलाज कराने के लिए सड़क पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी तभी इलाहाबाद की ओर से आ रहा तेज रफ्तार लोडर अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े मां और उसके बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर लगने से महिला व उसका बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए महिला और बच्चे को सड़क पर घायल देखकर स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए हरचंदपुर सीएचसी भिजवाया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए महिला और बच्चे को रायबरेली रेफर कर दिया रायबरेली जिला अस्पताल महिला और बच्चे जब इलाज के लिए पहुचे जहाँ डॉक्टरों ने महिला की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चे को भर्ती कर डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है वहीं दूसरी ओर पुलिस ने लोडर व उसके चालक पकड़ लिया है व अग्रिम कानूनी कार्रवाई करने में पुलिस जुट गई है। वही घटना की सूचना जब परिजनों को हुई तो परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 9K views
9K views
Click