तो सरकारी अस्पताल हुआ एमआर और दलालों के हवाले

22180

फतेहपुर-जिला अस्पताल फतेहपुर में दलालों का बोलबाला है।इलाज के लिए आने वाले मरीजो का दलालों के चलते बुरा हाल हो गया है। दलाल अपने झांसे में लेकर सस्ता और बढ़िया इलाज कराने का दावा करके उन्हें प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंच जाते हैं। सूत्रों की माने तो इस खेल में चिकित्सक भी शामिल हैं। मरीजों को वह जांच के लिए प्राइवेट पैथालॉजी सेंटरों पर भेजते हैं। इसके बदले में उन्हें कमीशन मिल जाता है। उधर, जिला अस्पताल में चिकित्सकों के बगल बैठने वाले एमआर व दलाल खुलेआम मरीजों को लूट रहे हैं। चिकित्सक सरकारी दवा लिखते हैं तो एमआर सभी मरीजों को अपनी कंपनी का दवा लिख रहे हैं।जिसका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं

आपको बताते चले जिला अस्पताल खुलते ही दलाल पहुंच जाते हैं। कुछ दलाल पोर्टिको में तो कुछ इमरजेंसी कक्ष के पास बैठ जाते हैं। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे ओपीडी में मानसिक रोग चिकित्सक के कमरे में काउंसलर मरीजो को देख रहा हैं साथ ही उनके बगल में दलाल भी बैठा देखा जा रहा हैं।जो मरीजो को खुद देख रहा है । चिकित्सक मरीजों के पर्चे पर जांच या दवा लिखते हैं तो दलाल उसे प्राइवेट पैथालाजी या दवा के लिए मेडिकल स्टोर जाने की सलाह देता हैं जहाँ पर उनका कमीशन सेट होता है। यहाँ तक देखा गया हैं कि दलाल मरीजों को बरगलाकर उसे लेकर प्राइवेट नर्सिंगहोम में इलाज करवाने की सलाह देते हैं।लेकिन इतना सब होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी मूक दर्शक बने सब देखा करते हैं ।

👁 22.2K views
22.2K views
Click