त्योहारों के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

13407

बाँदा— आज थाना कोतवाली नगर में आगामी चैत्र नवरात्र एवं रमजान माह ईद उल फितर त्यौहार के संदर्भ में पीस कमेटी की गोष्ठी नगर मजिस्ट्रेट बांदा क्षेत्राधिकारी नगर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर कोतवाली नगर के सभी चौकी प्रभारी की उपस्थिति में की गई जिसमें उक्त दोनों त्योहारों के अवसर पर साफ सफाई एवं बिजली पानी की आपूर्ति के संदर्भ में विशेषकर समस्याएं बताई गई जिस के निराकरण हेतु गोष्ठी में मौजूद जल संस्थान एवं बिजली विभाग तथा नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी को समुचित निर्देश दिए गए
उक्त पीस कमेटी की गोष्ठी में नगर के सभी संभ्रांत लोग तथा दोनों संप्रदायों के विशिष्ट गण पर्याप्त संख्या में मौजूद रहे व्यापार मंडल के अध्यक्ष सत्य प्रकाश सर्राफ शहर काजी एवं वहीद नेता तथा विश्व हिंदू महासंघ मातृशक्ति की सन्तोष मिश्रा नेत्री एवं समाजसेवी शोभाराम कश्यप सहित रामनवमी कमेटी के पदाधिकारी गण सहित नगर क्षेत्र के विभिन्न मस्जिदों के इमाम उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- सुधीर त्रिवेदी

👁 13.4K views
13.4K views
Click