थाना नयागांव चित्रकूट में पदस्थ आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

6039

नयागांव (सतना) । थाना नयागांव चित्रकूट में पदस्थ कांस्टेबल प्रबल प्रताप सिंह की तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से दुखद मौत हो गई ।

नयागांव थाना क्षेत्र के ग्राम – पथरा के पास हुई दुर्घटना में बुरी तरह से घायल होने पर आरक्षक प्रबल को जानकीकुंड चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां जानकीकुंड चिकित्सालय में इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। नयागांव थाना टी.आई श्री आशीष सिंह ध्रुवे ने बताया कि आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह विभागीय काम से गए हुए थे। स्थानीय चश्मदीदों के अनुसार सामने से आ रहे ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल सवार आरक्षक कि सीधी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया उसकी पकड़ के लिए टीम लगा दी गई है। आरक्षक की मौत से पूरा थाना परिसर गमगीन है। मृतक आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह लालगंज,जिला – फतेहपुर उत्तर प्रदेश के मूल निवासी थे। और म. प्र. पुलिस में आरक्षक के पद पर थाना नयागांव चित्रकूट में पदस्थ थे। प्रबल प्रताप सिंह की 1 वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। आने वाली 15 जून को शादी की पहली साल गिरह थी,जो पत्नी और पारिवारि जनो के लिए मातम में बदल गई। अपने मृदु व्यवहार के चलते प्रबल प्रताप सिंह धर्म नगरी चित्रकूट के स्थानीय लोगों के बीच में बहुत ही लोकप्रिय थे। आरक्षक प्रबल प्रताप सिंह की सड़क दुर्घटना में दुखद मृत्यु के चलते सम्पूर्ण चित्रकूट में शोक की लहर व्याप्त है।

👁 6K views
6K views
Click