थाना बाबा बाजार पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित 4 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

35997

अयोध्या। पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद अयोध्या मुनिराज के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान अपराध एवं अपराधियों तथा रोकथाम जुर्म जरायम व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियानों के विरुद्ध अतुल कुमार सोनकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सत्येन्द्र भूषण तिवारी क्षेत्राधिकारी रुदौली के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर ग्राम शुकुल का पुरवा मे पुरानी रंजिश को लेकर दिनांक 17.06.23 को मारपीट व गोलीबारी की घटना मे पंजीकृत मु0अ0स0 79/2023 धारा 147/323/307/34 भा0द0वि0 से सम्बन्धित 1.करुणा सिन्धु शुक्ला पुत्र विक्रमाजीत शुक्ला 2.तनवीर उर्फ सोनू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला 3.रनवीर उर्फ ईशू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला 4. करुण सिन्धु शुक्ला की पुत्री समस्त नि0गण ग्राम शुकुल का पुरवा मजरे बिहारा थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या अभियुक्तगणों को 21.06.2023 को प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर तिराहा मजरे सैमसी के पास से गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय भेजा गया। अभियुक्त करुणा की पुत्री के निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद देशी तमंचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1.करुणा सिन्धु शुक्ला पुत्र विक्रमाजीत शुक्ला
2.तनवीर उर्फ सोनू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला
3.रनवीर उर्फ ईशू शुक्ला पुत्र कृपा सिन्धु शुक्ला
4.करुण सिन्धु शुक्ला की पुत्री समस्त नि0गण ग्राम शुकुल का पुरवा मजरे बिहारा थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
बरामदगीः-
अभियुक्त करुण की पुत्री की निशानदेही पर घटना मे प्रयुक्त एक अदद देशी तंमचा 315 बोर मय 01 अदद खोखा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तारकर्ता टीम-
1.उ0नि0 थीरेन्द्र कुमार आजाद थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
1.हे0का0 भूपेश कुमार सिंह थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
2. का0 आकाश थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
3. का0 मनोज कुमार थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या
4. म0आ0 शिवांशी थाना बाबा बाजार जनपद अयोध्या

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 36K views
36K views
Click