“थू-थू” हुई तो छेड़छाड़ के आरोपी को सलोन पुलिस ने तमंचे के साथ दिखाई गिरफ्तारी

29950

सलोन,रायबरेली।मासूम नाबालिग किशोरी के साथ छेड़छाड़ जैसी घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने तीन दिन बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पहले पुलिस मामले की लीपापोती करने में जुटी हुई थी।लेकिन मीडिया में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस को आरोपी गिरफ्तार करना पड़ा है।सलोन कोतवाली क्षेत्र के गोरही मोहल्ला की रहने वाली(11)वर्षीय मासूम किशोरी के साथ दो दिन पूर्व कस्बे के साहबान कुरैसी पुत्र सफीक कुरैसी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दिया था।घटना की शिकायत लेकर थाने पहुँची पुलिस ने किशोरी की तहरीर लेकर जांच की घुट्टी पिला दी।जबकि चीख चीख किशोरी ने न्याय की मांग के लिए पुलिस की चौखट पर माथा टेक दिया।वही दूसरे दिन दैनिक अखबारों में घटना मीडिया की सुर्खिया बनी तो पुलिस की कुम्भकर्णी नींद टूटी।आनन फानन सलोन पुलिस ने आईपीसी की धारा 354,और 506 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।रविवार को सलोन पुलिस ने आरोपी को सम्राट ढाबा के पास गिरफ्तार करने का दावा किया है।आरोपी के पास से अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस दिखाया गया है।थानाध्यक्ष सलोन का कहना है कि छेड़छाड़ के आरोपी साहबान कुरैसी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रदीप गुप्ता रिपोर्ट

👁 30K views
30K views
Click