दबंगों ने भरी पंचायत में अधेड़ पर किया जानलेवा हमला

15986

रायबरेली। दबंगों पर अंकुश लगाने में नाकाम डलमऊ पुलिस जमीनी विवाद को लेकर हो रहे पंचायत में एक अधेड़ के ऊपर दबंगो ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के कनहा गांव में चन्द्रपाल पुत्र स्व राम औतार और उसके भाई रामखेलावन के बीच जमीनी विवाद को लेकर एक पंचायत चल रही थी।

पीड़ित चन्द्रपाल ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि भरी पंचायत में उसका भाई रामखेलावन व उसकी पत्नी सरोज उसका पुत्र विनोद और उसकी पुत्री रिया ने भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे।

मना करने पर विनोद ने जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नीयत से फावड़े से हमला कर दिया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।

मामले की जानकारी लेने पर कोतवाली प्रभारी डलमऊ पंकज तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है इस मामले में मुकदमा लिखा गया है एक को गिरफ्तार भी किया गया है जांच की जा रही है।

  • विमल मौर्य
👁 16K views
16K views
Click