महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में शनिवार को सत्यम अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कबरई बीरेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा गठित टीम के उ0नि0 रामकिशन यादव द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 498ए/304बी भादवि ¾ डीपी एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त कामता पुत्र बाबू रैकवार उम्र 24 वर्ष और लक्ष्मी पत्नी बाबू रैकवार उम्र 46 वर्ष निवासीगण अम्बेडकर नगर कस्वा कबरई को मोहल्ले से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। इसके बाद गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।
रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल
दहेज प्रतिषेध अधिनियम से सम्बन्धित 2 वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
👁 17.2K views
17.2K views
Click


