दीपावली पर डीएम ने दीं शुभकामनाएं

25783

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी डा0 नितिन बंसल ने जनपदवासियों को दीपावली पर्व की बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं खुशहाल भविष्य की कामना किया है।

जिलाधिकारी ने लोगो से अपील किया है कि दीपावली के अवसर पर कम से कम पटाखे जलाये। पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ बड़े अवश्य रहें। जिलाधिकारी ने यह भी अपील किया है कि पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि ग्रीन पटाखे जलाये जाए।

जिलाधिकारी ने अपने बधाई संदेश में सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए जनपदवासियों से यह भी आहृवान किया है कि अपने को सुरक्षित रखकर दीपावली के पर्व को परम्परागत ढंग एवं हर्षोंल्लास के साथ मनायें।

रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा

👁 25.8K views
25.8K views
Click