दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं के दो वांछित अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

15076

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में व निरीक्षक गोपालचन्द्र कन्नौजिया थाना प्रभारी कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित हुई पुलिस टीम ने थाना कोतवाली नगर में पंजीकृत धारा 376 भादवि व 4 पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त अरविन्द अनुरागी पुत्र मिजाजी अनुरागी उम्र 19 वर्ष निवासी मुहल्ला कठकुँलवा थाना कोतवाली नगर को राठ चुंगी के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया। थाना प्रभारी गोपालचन्द्र कन्नौजिया द्वारा गठित की गई उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पुलिस टीम ने थाना स्थानीय से सम्बन्धित अभियुक्त राहुल सिंह पुत्र जीतेन्द्र सिंह उम्र करीब 22 वर्ष को लौड़ी तिगैला के पास से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 15.1K views
15.1K views
Click