देर रात पुलिस अधीक्षक ने चलाई तबादला एक्सप्रेस

120111

रायबरेली –रायबरेली में पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने थाना अध्यक्षों के तबादले कर दिए है। एसपी ने देर रात  तीन थाना प्रभारियों  के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। सलोन कोतवालीं प्रभारी शिव शंकर सिंह को रायबरेली सदर कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक के पी आर ओ रहे राघवन सिंह को सलोन कोतवाली प्रभारी बनाया गया है। वही सदर कोतवाली प्रभारी का गैर जनपद तबादला होने पर उन्हें कप्तान ने कार्यमुक्त कर दिया है

आपको बताते चले पुलिस अधीक्षक ने 5 दिन पूर्व एक दर्ज़न पुलिस कर्मियों के कार्य क्षेत्र मे बदलाव किया था

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 120.1K views
120.1K views
Click