मालेगांव से आये अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल

16023

परशदेपुर (रायबरेली) नगर पंचायत परशदेपुर में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब मालेगांव से आए एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।युवक की मौत के बाद डाक्टरों की टीम सैंपल जांच के लिए मौके पर पहुंची है।
बताते चले कि डीह थाना क्षेत्र के परशदेपुर गांव निवासी अब्दुल कलाम पुत्र मो सलाम दो दिन पहले ट्रक द्वारा मालेगांव से सलोन कोतवाली क्षेत्र के सांडा सैदन अपने ससुराल पर उतरा था।उसके बाद वह परशदेपुर अपने घर लौट आया और होम क्वारएन्टाइन में था।बीती आधी रात को तबीयत खराब होने पर घर वाले सलोन में किसी प्राईवेट हॉस्पिटल ले कर गए जहां पर प्राथमिक उपचार के दौरान ही मौत हो गई।युवक की मौत की खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए,फिलहाल स्वास्थ्य कर्मियों ने उसका सैंपल फिर से लिया है।मौके पर पहुँचे डीह सीएचसी अधीक्षक डॉ तारिक़ इक़बाल ने बताया कि मृतक जबसे मालेगांव से आया था उसका दो बार मेडिकल चेकअप हो चुका था और दोनों बार ही उसके अंदर कोरोना के कोई लक्षण नही थे।उसे घर में क्वारैनटाइन किया गया था,मृतक काफी टाइम से कार्डिया और डायबिटीज का पेशेंट था,और कल उसे डायरिया हो गया था।डॉ तारिक़ इक़बाल ने बताया कि क्योकि मृतक बाहर से आया था तो कोरोना को देखते हुए मृतक का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया गया है।और घर वालो को होम क्वारएन्टाइन कर दिया गया है।

एडवोकेट शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 16K views
16K views
Click