दो दिन से लापता युवक का तालाब में मिला शव

25553

डलमऊ रायबरेली – दो दिन से लापता युवक का तालाब में शव मिलने से सनसनी फैल गई सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे ठकुराइन निवासी शिवकुमार पुत्र राम रतन उम्र 35 वर्ष दो दिन से लापता था परिजन खोजबीन कर रहे थे लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका था रविवार को सुबह गांव के बाहर शराब के ठेके के पास बने हुए तालाब में उसका शव देखा गया जानकारी होने पर लोगों का मजमा लग गया सूचना पर पहुंची डलमऊ पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान शिवकुमार के रूप में हुई परिजनों की माने तो युवक नशे का आदी था दो दिन पूर्व भी वह शराब के ठेके पर शराब पीने के लिए गया हुआ था और उसके बाद से वह लापता हो गया कोतवाली प्रभारी पवन कुमार सोनकर ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी था दो दिन पूर्व अचानक गायब हो गया था जिसका आज रविवार को शव पाया गया है परिजनों की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है ।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 25.6K views
25.6K views
Click