दो बच्चों के साथ नहर में कूदी महिला

16797

रायबरेली। चार दिन पूर्व दो मासूमों के साथ नहर में कूदी महिला का शव बरादम होने के बाद लगातार टीम द्वारा प्रयास किए जाने पर शनिवार को दोनो मासूमों के शव भी बरामद हो गये। बरामद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

बताते चलें कि घरेलू कलह से पीड़ित पूरे पंडित मजरे चन्दापुर निवासिनी जहरून निशा पत्नी मोहम्मद इस्माइल ने बीते मंगलवार की रात्रि डीह रजबहा चन्दापुर मे 2 वर्ष की आयशा व 10 माह की इरम के साथ नहर में कूद गयी।

बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर लिया परन्तु दोनो बच्चियों के शव बरामद नही हो सके। चार दिन से लगातार प्रयास के बाद शनिवार को सुबह डीह रजबहा से कटे दौतरा मानर गेट के पास ग्रामीणो ने 10 माह की इरम का शव देखा।

सूचना पर पहुंची पुलिस व तहसील प्रशासन ने शव को बाहर निकालवाया उसके बाद दूसरी बच्ची की तलाश भी शुरू कर दी। लगभग 11 बजे कई घण्टों की कड़ी मसक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने घटना स्थल से करीब 2 किमी दूर 2 वर्षीय आयशा का शव भी बरामद कर लिया।

दोनों शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेजा है। क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार नौहवार ने बताया कि दोनो बच्चियों का शव भी बरामद कर लिया गया है पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 16.8K views
16.8K views
Click