दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत

14091

रायबरेली। पति-पत्नी व पुत्री गम्भीर रूप से घायल हो गये। एम्बुलेन्स की मदद से अस्पताल पहुंचाये गये तीनो में से पति को अत्यधिक गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के मऊ नहर से तिलाई जाने वाले मार्ग की है। कूरा थाना मोहनगंज निवासी मो0 इस्माइल (42) पुत्र मो0 शरीफ अपनी बाइक पर पत्नी नाजिमा बानो (40) व पुत्री सन्नो (17) को बिठा बछरावां रिश्तेदारी जा रहे थे अचानक सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी। जिसके चलते तीनों घायल हो गये।

आसपास के लोगो व एम्बुलेन्स की मदद से उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया और मो इस्माइल को अधिक गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 14.1K views
14.1K views
Click