दो बाइको की आमने-सामने भिड़ंत दो घायल

19093

डलमऊ रायबरेली – दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डलमऊ पहुंचा गया जहां खबर लिखेजाने तक डाक्टरों द्वारा घायलों का इलाज किया जा रहा था।
    डलमऊ नगर पंचायत डलमऊ क्षेत्र के मोहल्ला चैरासी के रहने वाले विजय 20 वर्ष पुत्र कल्लू अपनी बाइक से किसी काम के लिए मुराई बाग जा रहे थे तभी मुराई बाग डलमऊ मार्ग पर भागीरथी गेस्ट हाउस के पास मुराई बाग से डलमऊ की तरफ आ रहे धीरज 20 वर्ष निवासी जहांगीराबाद सामने से आ रही बाइक से टकरा गए जिससे दोनों  गिरकर घायल हो गए घायलों की चीक पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घायलों को डलमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर खबर लिखेजाने तक दोनों इलाज किया जा रहा है।

रिपोर्ट- विमल मौर्य

👁 19.1K views
19.1K views
Click