दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक घायल

26341

रायबरेली। बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को एम्बुलेन्स की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गुरुवार देर रात क्षेत्र के थुलवांसा के पास के पास। पहाड़पुर निवासी सरवन पुत्र राम चंद्र अपनी बाइक पर सवार होकर गढ़ी हरदासपुर स्थित प्लाई फैक्ट्री से मजदूरी करके अपने घर वापस आ रहा था तभी रायबरेली रोड थुलवांसा के आगे एक अपाची बाइक से अचानक दोनो की आमने सामने टक्कर हो गयी।

जिसमें एक बाइक सवार सरवन गम्भीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 26.3K views
26.3K views
Click