दो वर्षों में ही खुल गई नमामि गंगे परियोजना की पोल

20414

डलमऊ रायबरेली – प्रधानमंत्री की महत्वकांक्षी परियोजना डलमऊ घाट में अपनी दुर्दशा स्वयं बयाँ कर रही है कहीं घाटों में लगे पत्थर दरक गयें हैं व गिरने लगें हैं तो सोलर लाइटें जलना ही बंद हो गईं हैं जो सिर्फ शोपीस बन कर रह गयीं हैं लगभग 25 करोड़ की परियोजना में वाहवाही लूट के 5 करोड़ वापस कर दिए गए और बचे 19 करोड़ में कदर धंधली हुई है कि परियोजना के मात्र 2 वर्ष होते ही पत्थर , रेलिंग व सोलर लाइटें खराब होने लगीं है निर्माण एजेंसी ने मनमानी करके कहीं स्नान घाट में सीढियां नही बनाई यदि बनाई तो क्वालिटी में समझौता किया हैं

इस विषय में आलाधिकारियों का मौन भी उल्लेखनीय है घाट पे आने वाले स्नानार्थियों में इस परियोजना से अतिउत्साह था परन्तु इस मानकविहीन कार्य ने निर्माण एजेंसी की पोल खोल के रख दिया है।

अनुज मौर्य/विमल मौर्य रिपोर्ट

👁 20.4K views
20.4K views
Click