प्रतिबंधित पॉलीथीन के लिए फिर चला अभियान

29149

चित्रकूट। नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम कर्वी द्वारा रामघाट व्यावसायिक क्षेत्र में प्रतिबंधित पॉलीथिन के विरुद्ध सघन चेकिंग व जागरूकता अभियान चलाकर 50 किलो पॉलिथीन किराना व्यवसाई हर्ष कुमार पुत्र कृष्ण कुमार पर जब्त करते हुए जुर्माने की कार्रवाई के तहत 5 हजार का जुर्माना वसूला गया।

नगरपालिका परिषद चित्रकूटधाम ने किया 5 हजार जुर्माना

इस दौरान समस्त फल विक्रेताओं व ठेला पटरी दुकानदारों को पॉलीथिन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक भी किया गया।

अभियान के दौरान अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, सफाई एवं खाद निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, कर निरीक्षक राहुल पांडे, जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन शिवा कुमार, बसंत लाल, हिमांशु शुक्ला व पालिका स्टाफ उपस्थित रहा।

रामघाट और परिक्रमा मार्ग के सभी व्यवसायियों से अनुरोध के साथ निर्देशित किया गया कि मेला क्षेत्र में पॉलिथीन थर्माकोल पूर्णतया प्रतिबंधित है इसका उपयोग ना करें पकड़े जाने पर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

-पुष्पराज कश्यप

👁 29.1K views
29.1K views
Click