देवी-देवताओं को लेकर फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करना युवक को पड़ा महंगा

22787

महराजगंज रायबरेली।धार्मिक देवी देवताओं को लेकर फेसबुक पर अभद्र पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोपी युवक महराजगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
महराजगंज कस्बे के वारसी नगर में रहने वाले युवक फारुक पुत्र जुमई ने हिन्दुओ के धार्मिक देवी देवताओं को लेकर फेसबुक पर एक फोटो पोस्ट किया। जिस पर टिप्पणी भी लिखी।हिन्दू समाज के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई। इसे लेकर हिन्दू समुदाय में रोष हैं। जिसको लेकर भाजपा के युवा मण्डल अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह और बजरंग दल के प्रदीप माली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया युवा मण्डल अध्यक्ष भाजपा देवेन्द्र सिंह और प्रदीप की तहरीर पर आरोपी फारूक के विरुद्ध 295 आई पी सी 67आई टी एक्ट के तहद मुकद्दमा कायम कर लिया है। और कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

अनुज मौर्य /अशोक यादव रिपोर्ट

👁 22.8K views
22.8K views
Click