धूमधाम से मनाई सरदार भगत सिंह जयंती

30111

महराजगंज, रायबरेली–उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कस्बे के मेन तिराहा स्थित पुलिस चौकी पर धूमधाम से मनाई सरदार भगत सिंह की जयंती।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल इकाई महराजगंज के पदाधिकारियों ने वीर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान व्यापार मंडल के संरक्षक विमल रस्तोगी ने बताया कि सरदार भगत सिंह के आदर्शों का समाज की युवा पीढ़ी को अनुसरण करने की आवश्यकता है। भगतसिंह जैसे वीरों ने ही भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराया है।

इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष रिंकू जायसवाल, ओमप्रकाश फ़ौजी, एमडी पासी, मुकेश मोदनवाल, मुकेश वैश्य, विनीत, शिव कैलाश, अभिषेक वर्मा, शिवशंकर शुक्ला, शब्बीर कुरैशी, रमजान शिवशंकर आदि व्यापारी मौजूद रहे।

रिपोर्ट-अशोक यादव एडवोकेट

👁 30.1K views
30.1K views
Click