नगर की समस्याओं का होगा समय से निस्तारण- निमिषा भारद्वाज

24985

परशदेपुर, रायबरेली। नगर पंचायत परशदेपुर में नवागत अधिशासी अधिकारी निमिषा भारद्वाज ने को कार्यभार संभाल लिया है।

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय में उन्होंने चार्ज लेने के बाद अपने मातहतों से औपचारिक मुलाक़ात करने के बाद कस्बे की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। निमिषा भारद्वाज ने पदभार संभालने के बाद सभी कर्मचारियों को अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करने का निर्देश दिया।उन्होंने पेयजल, बिजली व सफाई व्यवस्था सहित नगर की प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए निस्तारण का निर्देश दिया।

बताते चलें कि निमिषा भारद्वाज के लखनऊ में ट्रेनिंग के बाद नगर पंचायत परशदेपुर में पहली पोस्टिंग है। उन्होंने बताया कि मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी कि जनता की समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो जाए।जिससे लोगो को बार बार दौड़ना न पड़े।

  • शम्सी रिज़वी
👁 25K views
25K views
Click