नगर पंचायत चुनाव में व्यापारियों एवं युवाओं की होगी अहम भूमिका

22900

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज का व्यापारी ही नगर का मुखिया तय करेगा। यह उदगार महाराजगंज व्यापार मंडल के संरक्षक युवा नेता एवं समाजसेवी विमल रस्तोगी ने व्यक्त की।

रस्तोगी ने बताया कि महराजगंज नगर पंचायत का चुनाव आने वाला है अभी से जाने अनजाने चेहरे व्यापारियों को युवाओं को बहलाने फुसलाने मे लग गए है।

नगर के वार्ड में कई ऐसे चेहरे अपने को प्रत्याशी घोषित कर देते हैं जिनका कभी सामाजिक सरोकार नहीं रहा अध्यक्ष की कुर्सी पर ऐसे कई चेहरे बैठना चाहते हैं जिन्होंने व्यापारियों की कभी कोई समस्या को लेकर कोई संघर्ष किया है और न कभी साथ दिया है। यही नही व्यापार मंडल के कार्यक्रमों में कभी कोई भागीदारी भी नही निभाई है।

व्यापारी नेता रस्तोगी ने कहा कि अबकी बार महराजगंज का चुनाव जात धर्म मजहब से हटकर विकास के नाम पर होगा। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल के पदाधिकारी वार्ड में व्यापारियों की बैठक कर उन्हीं में से एक प्रत्याशी को सर्वसम्मति से चुनाव मैदान में जीत दिलाने का काम करेगा।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष रिंकू जायसवाल ने कहा कि कस्बे का व्यापारी पूरी तरह से एकजुट होकर व्यापारी समाज से अपना मुखिया बनाना चाहता है इसके लिए लगातार कमेटियों की बैठक की जा रही है जल्द ही आरक्षण घोषित होगा उसके बाद व्यापार मंडल अपनी आगे की रणनीति तय करेगा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि अबकी बार महाराजगंज का व्यापारी एवं युवाओ के साथ साथ मुस्लिम समाज के लोग भी अमूल चूल परिवर्तन करेंगे।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 22.9K views
22.9K views
Click