नगर पंचायत मांधाता के सभासदो ने ई ओ तथा अध्यक्ष पर लगाया तानाशाही का आरोप

15484

नगर बिकास बिभाग के नियमों की उड़ाई जा रही है खुलेआम धज्जियां।

मांधाता नगर पंचायत बाजार के लगभग 12 सभासदों ने जिलाधिकारी संजीव रंजन को दिया शिक़ायती पत्र ज्ञापन।

सभी सभासदो द्वारा एक स्वर में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ के समक्ष उपस्थित होकर कहा गया कि बिना बोर्ड के बैठक के लगभग दो करोड़ का कार्य प्रस्तावित किया गया है।

उक्त प्रकरण में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ ने तत्काल प्रभाव से संज्ञान लेते हुए अपर जिला अधिकारी एवं सी आर को जांच अधिकारी नामित किया है।
संबंधित जांच रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर भी देना है।

मान्धाता नगर पंचायत में बगैर बोर्ड की बैठक तथा बिना अनुमोदन के ही डी पी आर बनाकर शासन को भेज कर मामले में बड़ा गोलमाल किया जा रहा है।
उधर इस मामले में जब ईओ एवं अध्यक्ष से दूरभाष पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो फोन कवरेज क्षेत्र से बाहर बताया।

रिपोर्ट – अवनीश कुमार मिश्रा

👁 15.5K views
15.5K views
Click