नदी में कूदकर महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास

16192

रिपोर्ट- संदीप कुमार

लालगंज रायबरेली।लोन नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर रही महिला को ग्रामीणों ने बचाया।कोतवाली क्षेत्र के सरैला गांव निवासिनी निशा यादव पत्नी पप्पू यादव घरेलू विवाद के चलते बीती रात लगभग 8 बजे जनता बाजार के निकट स्थित लोन नदी में कूद गई। उसके साथ में 4 साल की बच्ची भी थी। बच्ची ने पास पड़ोस के ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों ने लोन नदी में डूब रही निशा यादव को बचाकर पुलिस के हवाले किया। लालगंज पुलिस ने निशा के मायके वालों को बुलाकर उसे उनकी सुपुर्दगी में दिया है।

👁 16.2K views
16.2K views
Click