नवमी पर महोबा नगर में निकले जवारे

23988

कुलपहाड़, महोबा। परंपरागत रूप से प्रत्येक वर्ष बुंदेलखंड क्षेत्र में जवारे निकाले जाते हैं। जिसमें धूमधाम से महिलायें सिर पर खप्पर रखकर जवारों का विसर्जन करती हैं। कुलपहाड़ में बड़े तालाब में जवारे का विसर्जन किया गया। यह उत्सव काफी धूमधाम से मनाया गया कल भी विसर्जन किया जायेगा।

शारदीय नवरात्रि में मिट्टी के खप्पर में जौ बोने की परंपरा बहुत पुरानी है। कुलपहाड़ नगर में देवी के एक दर्जन से अधिक देवालय है इन देवालयों में सामूहिक रूप से मोहल्ले वाले अपने नाम से एक खप्पर रखवाते हैं और उसमें जौ बोने के बाद पानी का छिड़काव करते हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन सुबह मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया जाता है। जिसमें पूरी – खीर , नारियल देवी को अर्पित किए जाते हैं और शाम के समय देवालयों में जवारों का विसर्जन किया जाता है। जिसमें महिलाएं अपने सिर पर खप्पर लेकर देवी गीत गाते हुए जलाशय में जाती हैं।

और वहां पर इनका विसर्जन कर दिया जाता है कुलपहाड़ में इनका विसर्जन अलग अलग जगह से बड़े तालाब में किया गया।

  • राकेश कुमार अग्रवाल
👁 24K views
24K views
Click