नवागंतुक एसडीएम ने थाना दिवस में सुनी फरियाद

21316

लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें नवागंतुक एसडीएम में फरियादियों की शिकायते सुनकर कई मामलों को निस्तारित किया। एसडीएम नवदीप शुक्ला की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने पटल पर अपनी अपनी शिकायतें रखी। जिनमें पुलिस विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निष्तारण कर दिया गया। बाकी बची राजस्व की 16 शिकायतों के निस्तारण के लिए मातहतों को टीम बनाकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह सहित अन्य अफसर मौजूद रहे।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 21.3K views
21.3K views
Click