नशा मुक्ति को लेकर जय बाबा आदर्श नागरिक कर्तव्य एवं जटायु संगठन ने की बैठक

8044

सरीला (हमीरपुर)नशा मुक्ति एवं समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की दिशा में कार्य कर रहे जय बाबा आदर्श नागरिक कर्तव्य एवं जटायु संगठन की क्षेत्र के रिगवारा कला गांव में बैठक आयोजित की गई जिसमें संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर तीन लोगों ने शराब छोड़ने का संकल्प लिया है,बैठक में लोगों को संगठन के क्रिया कलापों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

ग्राम रिगवारा कला मैं आयोजित जय बाबा आदर्श नागरिक कर्तव्य एवं जटायु संगठन की बैठक में संगठन के महासचिव शिवकरन तिवारी ने लोगों को संगठन के बारे में विस्तार से बताया तथा संगठन से जुड़ने की अपील की है।संगठन के कार्यो से प्रभावित होकर गांव के मूलचंद कुशवाहा राम विशाल कुशवाहा एवं नवल किशोर कुशवाहा ने शराब ना पीने का संकल्प लिया और लोगों से शराब आदि नशीले पदार्थों का सेवन न करने की अपील की है। बैठक में समिति के अध्यक्ष रामनारायण उमरिया, दयानंद, शिवनारायण सहित अमूंद, उमरिया आदि गांव के तमाम लोग मौजूद रहे हैं।

एमडी प्रजापति रिपोर्ट

👁 8K views
8K views
Click