नहरों में पानी न आने से धान की फसल हो रही चौपट

24389

डलमऊ, रायबरेली। क्षेत्र में किसानों की समस्याओं को लेकर किसान यूनियन के पदाधिकारी ने उपजिलाधिकारी डलमऊ को ज्ञापन देकर समस्याओं से अवगत कराया है।

सोमवार को किसान यूनियन के जिला महासचिव मनोज यादव की अगुवाई में कई दर्जन किसान यूनियन के नेताओं ने उपजिलाधिकारी डलमऊ अभिषेक वर्मा से मुलाकात की क्षेत्र में घूम रहे हैं।

आवारा मवेशियों से होने वाले किसानों के नुकसान के विषय में वार्ता की साथ ही माइनरों में पानी ना आने की वजह से किसानों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया किसान नेता ने बताया कि धान की रोपाई का मौसम चल रहा है। नहरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है।

पंप नहर से पूरी क्षमता से पंप नहीं चलाए जा रहे हैं। नहरों की सफाई ना होने की वजह से माइनर में टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। जिससे सैकड़ों बीघे फसल अभी भी धान की रोपाई के लिए शेष पड़ी हुई है।

एसडीएम न्यायालय में हदबरारी के वर्षों से लंबित मुकदमों को समय से निस्तारित कराए जाने के लिए भी किसान नेताओं ने मांग की है जिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने शिकायतों को संज्ञान में लेकर जल्द ही निस्तारित कराने का आश्वासन दिया है।

किसान नेता मनोज यादव ने बताया कि तहसील प्रशासन से लगातार शिकायत के बावजूद भी किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। अपनी समस्याओं से लेकर किसान लगातार परेशानियों से जूझ रहे। इस मौके पर बच्चू लाल साहू महेंद्र पटेल सुशील यादव सहित बड़ी संख्या में किसान नेता उपस्थित रहे।

  • विमल मौर्य
👁 24.4K views
24.4K views
Click