नहर की पटरी पर मिला अज्ञात वृद्ध का शव

11651

रायबरेली- मिल एरिया थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव के निकट शारदा नहर की पटरी पर एक अज्ञात वृद्ध की हार्ट अटैक से मृत्यु हो जाने पर पुलिस कर रही है छानबीन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक साइकिल से अपने लड़की के यहां जा रहा था कि अचानक सीने में दर्द होने से उसकी मौत हो गई जानवर चरा रहे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह बताया गया कि यह वृद्ध साइकिल से जा रहा था और अचानक साइकिल नहर की पटरी पर रोक दिया और यह कहा कि सीने में दर्द हो रहा है और लेट गया जिससे कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई मामले की सूचना ग्रामीणों ने मिल एरिया पुलिस को दी वही ग्राम प्रधान के भाई राजेंद्र कुमार पाल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही कुछ लोग नहर की पटरी पर जानवर चरा रहे थे उनके द्वारा सूचना मिली कि एक साइकिल से जा रहा था कि अचानक पटरी पर गिर गया और उसने जैसे से कहा कि मेरे सीने में दर्द हो रहा है मैं अपनी बेटी घर जा रहा हूं इतना कहने के बाद उसकी मौत हो गई वही ग्राम प्रधान के भाई ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजा थाना प्रभारी आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि अज्ञात वृद्ध है ग्राम प्रधान द्वारा सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अपनी बेटी के यहां जा रहा था लेकिन सीने में दर्द होने कारण नहर की पटरी पर रुक कर बैठ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई

अनुज मौर्य/मनीष मौर्य रिपोर्ट

👁 11.7K views
11.7K views
Click