नाबालिग से बलात्कार के आरोप में यूथ कांग्रेस का नेता गिरफ्तार

17292

सतना – सतना में लव जिहाद का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है। सतना शहर के सिंधी कैम्प निवासी एक नाबालिग लड़की ने युवक कांग्रेस के नेता सिकंदर खान उर्फ समीर सिंह के ऊपर बीते तीन सालों से शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए शहर की कोलगंवा कोतवाली में एफ आई आर दर्ज कराई है। युवती द्वारा दर्ज कराई गई एफ आई आर के अनुसार आरोपी सिकंदर खान उर्फ समीर सिंह पिछले तीन साल से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार सिकंदर से युवती की मुलाकात फेसबुक और उसके बाद जिम पर हुई थी।जहां उसने अपना नाम समीर सिंह बताया था। दोस्ती होने के बाद सिकंदर उर्फ समीर सिंह युवती को शादी का झांसा देकर नजीराबाद स्थित अपने फार्म हाऊस ले गया और वहीं पर उसका शारीरिक शोषण करते हुए चोरी छिपे वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद से सिकंदर उर्फ समीर पिछले तीन सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा था। साथ ही उसने अपनी पहचान भी छिपाए रखी थी। दूसरी तरफ कोलगंवा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शातिर सिकंदर खान उर्फ समीर सिंह का असली नाम मोहम्मद अली अंसारी है। नकली नाम सिकंदर खान के नाम से यह युवक कांग्रेस का नेता है। इसके रसूख और बेशर्मी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की पुलिस की गिरफ्त में होने के बावजूद मेडिकल चेकअप के दौरान जहां एक तरफ यह विक्ट्री शाइन दिखाता रहा,तो वहीं दूसरी तरफ मोबाइल पर बात करता रहा। जिससे साफ जाहिर होता है कि आरोपी को बड़े बड़े लोगो का वरदहस्त प्राप्त है।

👁 17.3K views
17.3K views
Click