लालगंज में निकलेगी श्री जगन्नाथ भगवान रथयात्रा

14968

लालगंज, रायबरेली। लालगंज में मंगलवार को निकलेगी श्री जगन्नाथ भगवान रथ यात्रा लालगंज रायबरेली। भगवान श्री जगन्नाथ के भक्त मंगलवार को श्री जगन्नाथ रथ यात्रा बड़े ही धूमधाम से निकालेंगे।

यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम की अगुआ कार बच्चा लाल तिवारी ने बताया कि भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पिछले 12 वर्षों से निकाली जा रही है। इस वर्ष भी रथ यात्रा श्री भैरवनाथ मंदिर सराफा मंडी से निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए हनुमान मंदिर बेहटा चौराहा लालगंज पहुंचेगी। जहां विश्राम और प्रसाद वितरण के बाद वापस भैरवनाथ मंदिर यात्रा आएगी।

उन्होंने लालगंज नगर के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में श्री जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होने की अपील की है ।कार्यक्रम को संपन्न कराने के लिए कमल तिवारी ,अर्पित गुप्ता ,ओमी तिवारी ,वीरेंद्र यादव ,कैलाश बाजपेई ,सुरेंद्र गुप्ता आदि कार्यकर्ता लगे हुए हैं।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 15K views
15K views
Click