निजी भूमि पर अवैध कब्जे का दबंग लोग कर रहे प्रयास, पीड़िता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

493

रायबरेली-जनपद के ग्राम अहमदपुर नजूल में निजी भूमि पर कथित रूप से अवैध कब्जे के प्रयास का मामला सामने आया है। पीड़िता श्रीमती हेमा बाजपेयी, पत्नी श्री अनिल कुमार बाजपेयी, निवासी रामजीपुरम, मलिकमऊ, रायबरेली ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गाटा संख्या 1752, 1712, 1713 एवं 1714 स्थित भूमि को उन्होंने वर्ष 2019 में विधिवत क्रय किया था तथा उस पर नींव भरकर कब्जा भी स्थापित कर लिया था। पीड़िता का आरोप है कि कुछ असामाजिक तत्व फर्जी दस्तावेज दिखाकर भूमि पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़िता के मुताबिक, 10-15 लोग एकत्र होकर निर्माण कार्य को जबरन रुकवा रहे हैं और धमकी भी दे रहे हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इस संबंध में स्थानीय थाने में भी सूचना दी गई है।
पीड़िता ने जिलाधिकारी से मांग की है कि राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर मौके पर भूमि की पैमाइश कराई जाए तथा अवैध कब्जे के प्रयास को रोका जाए। साथ ही, निजी भूमि पर शांतिपूर्वक निर्माण कार्य कराने हेतु सुरक्षा उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
जिलाधिकारी कार्यालय ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

493 views
Click