“Nift Raebareli “में ‘स्पेक्ट्रम 2026’ के दूसरे दिन दिखा प्रतिभा और कला का अनूठा संगम

877

रायबरेली:नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), रायबरेली के वार्षिक उत्सव ‘स्पेक्ट्रम 2026’ के दूसरे दिन परिसर में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल चरम पर रहा। कल शाम आयोजित भव्य ‘ कोत्योर शो’ (Couture Show) और ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘बैटल ऑफ बैंड्स’ में निफ्ट रायबरेली के चार बैंड्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें अपनी सुरीली धुनों और शानदार प्रदर्शन के दम पर ‘सियाही’ (Siyahi) बैंड ने जीत का खिताब अपने नाम किया। संगीत के साथ-साथ ‘सियाही’ ने ‘चिट-ओ-मेनिया’ प्रतियोगिता में भी अपना दबदबा कायम रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।

खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के परिणामों की घोषणा करते हुए संस्थान ने विजेताओं को प्रोत्साहित किया। टेबल टेनिस के पुरुष वर्ग में ‘गली गैंग’ के गौरव वरनवाल और महिला वर्ग में ‘कोहिनूर’ की अंशिका सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। कैरम प्रतियोगिता में ‘नैनो नानी’ टीम के अपूरव राय विजयी रहे। कलात्मक कौशल की श्रेणी में ‘एक्सप्रेशन पैलेट’ प्रतियोगिता में ‘गली गैंग’ की कनिका नारायणन ने अपनी रचनात्मकता का लोहा मनवाया, वहीं ‘टैलेंट शो’ में ‘नैनो नानी’ टीम की अंकिता आनंद को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। दूसरे दिन की इन रिपोर्टों के अनुसार, विद्यार्थियों ने न केवल खेल भावना का परिचय दिया, बल्कि अपनी बहुमुखी प्रतिभा से उत्सव को यादगार बना दिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 877 views
877 views
Click