निषाद पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का कार्यकताओं ने किया स्वागत

15049

लालगंजःरायबरेली- निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ संजय कुमार निषाद के आगमन पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ से फतेहपुर जाते समय लालगंज गांधी चौराहे पर उनका काफिला रुका और वहां मौजूद लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया उनके साथ संतकबीर नगर के सांसद प्रवीण निषाद भी मौजूद रहे वही मीडिया से बात करते हुए हुए सजंय निषाद ने कहा कि 2022 में दोबारा योगी सरकार बनाना तय है। वही विपक्ष द्वारा निषाद पार्टी का जनाधार न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह तो लोग जानते ही है कि निषाद पार्टी का कितना जनाधार है। योगी व मोदी सरकार लगातार पिछड़े वर्ग का ध्यान रख रही है। जो अभी तक किसी अन्य पार्टी ने नही किया वह मोदी व योगी सरकार ने करके दिखा दिया है।निषाद पार्टी के कार्यकताओं ने नेता जी का जोरदार स्वागत किया।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 15K views
15K views
Click