रायबरेली -ऑपरेशन लंगड़ा के तहत रायबरेली जिले मे बीती रात सदर कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की इनामिया बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई है। कोतवाली सदर पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नाहर नट उर्फ राहुल पुत्र रमेश उर्फ रामचरन, निवासी चैन का पुरवा मजरा कुम्हदौरा, थाना लालगंज के रूप में हुई है। आरोपी हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर मामलों में वांछित था और बीती 13 नवंबर को पेशी के दौरान न्यायालय से फरार हो गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी की और अभियुक्त को भदोखर थाना क्षेत्र के मच्चछेचर पुल के पास पुलिस टीम ने घेरा बंदी करते हुए पकड़ने का प्रयास किया लेकिन अभियुक्त द्वारा खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और पुलिस टीम द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुठभेड़ में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ है।
अनुज मौर्य रिपोर्ट


