रायबरेली– जनपद के गुरुबख्शगंज क्षेत्र के अंतर्गत गन्ना काटा मैदान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मारक अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2026 के पांचवें संस्करण का किया गया भव्य शुभारंभ। लगभग 16 टीमों ने लिया भाग।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राजा राकेश प्रताप सिंह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर में पुष्प अर्पित किया उसके बाद ,कार्यक्रम के मुख्य आयोजक और समाजसेवी रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह व मुख्य अतिथि के द्वारा फीता काटकर टूर्नामेंट का किया गया उद्घाटन। वही हजारों की संख्या में मैच को देखने के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़। आपको बताते चले रायबरेली का यह ऐतिहासिक क्रिकेट हर साल सत्ताँव ग्राम के मैदान गन्ना काटा में कराया जाता है। वही मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व ब्लाक प्रमुख ने बताया विजेता टीम को विजय होने पर 251000 रुपए की राशि, वही उपविजेता टीम को 151000 की राशि और मैन ऑफ द सीरीज हीरो मोटरसाइकिल दी जाएगी।,साथ ही साथ ये क्रिकेट का खेल ग्रामीण अंचलों को युवाओ को बढ़ावा देगा वही पूर्व ब्लॉक् प्रमुख ने मीडिया को बताया की हम लोग गांव मे जमीन तलाश रहे हैं ताकि गांव मे ही एक भव्य क्रिकेट स्टेडियम का शुभारंभ हो सके क्योंकि आने वाले नौजवान युवक खासतौर से ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट को लेकर काफी उत्साहित रहते है वही कोशिश हमारी यही है कि जल्द से जल्द जमीन तलाश कर क्रिकेट मैदान बनाया जाए। फिलहाल आज उद्घाटन के दिन पहले मैच जनपद अमेठी और उन्नाव जनपद के बीच 15 15 ओवर का खेला जाएगा। वही मुक्तिती के तौर पर पहुंचे पूर्व एमएलसी राकेश प्रताप सिंह,जगतपुर ब्लॉक प्रमुख दल बहादुर सिंह, दिनेश सिंह, वीरेंद्र सिंह के साथ-साथ कमेटी के सदस्य सुंदरम सिंह आशुतोष सिंह विवेक सिंह सहित भारी संख्या में लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे
अनुज मौर्य रिपोर्ट


