पं0 दीन दयाल उपाध्याय की 104वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई गई

15739

महराजगंज रायबरेली
जन संघ के संस्थापक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा श्रोत पं0 दीन दयाल उपाध्याय की 104वीं जयन्ती पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने महराजगंज के प्रत्येक बूथ पर जयन्ती मनायी। इस अवसर पं0 दीन दयाल उपाध्याय के चरित्र व उनके योगदान पर विस्तृत चर्चा करते हुए उनके द्वारा किए गये संघर्षो व सहयोग पर भी चर्चा की गयी। सुनील मौर्य की अगुवाई में उनके आवास पर सन्तोष मौर्य, बच्चन मौर्य, आनन्द , रामपाल आदि लोगो ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी जयन्ती मनायी तो वहीं मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, व ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने पवन साहू के आवास पर पं0 दीन दयाल उपाध्याय को याद करते हुए उनके दिखाये गये मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख सत्येन्द्र प्रताप सिंह, मण्डल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, पवन साहू, अवधेश मिश्रा, सुधा अवस्थी, मातादीन पासी, शक्ति रस्तोगी, संगीता जायसवाल, पंकज श्रीवास्तव, विनीत वैश्य , रवितोष , सत्रोहन, आदि उपस्थित रहे।

एडवोकेट अशोक यादव रिपोर्ट

👁 15.7K views
15.7K views
Click