पति-पत्नी सारे विवाद भूलकर फिर से एक साथ रहने को हुए तैयार

638

*मानवीय / सराहनीय कार्य, जनपद प्रतापगढ़ पुलिस दिनांक 17.04.2022 (थाना रानीगंज)*

*थाना रानीगंज पुलिस द्वारा, पति-पत्नी के बीच चार वर्षों से चल रहे विवाद को कुछ संभ्रान्त व्यक्तियों व दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की उपस्थिति में समझा-बुझाकर कराया गया खत्म।*
*पति-पत्नी सारे विवाद को भूलकर आपसी सहमति से फिर से एक-साथ रहने को हुए तैयार-*

मो0 मुजीब पुत्र फते मोहम्मद निवासी भैसाना थाना रानीगंज, जनपद प्रतापगढ़ की शादी वर्ष 2007 में अमरीन बानो पुत्री अतीक अहमद निवासी भैसाना थाना रानीगंज जनपद प्रतापगढ़ के साथ हुई थी। दोनों के एक 9 वर्षीय पुत्र भी है। पिछले 04 वर्षों से उक्त पति-पत्नी में विवाद चल रहा था जिसके संबंध में दोनों पक्षों द्वारा मा0 न्यायालय में वाद भी दायर किया गया है।

आज दिनांक 17.04.2022 को थाना रानीगंज पुलिस द्वारा कुछ संभ्रान्त व्यक्तियों व दोनों पक्षों के रिश्तेदारों की उपस्थिति में दोनों पक्षों को समझाया-बुझाया गया जिससे दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को तैयार हुए व न्यायालय से अपना-अपना मुकदमा वापस लेने की भी बात कही।


*सोशल मीडिया सेल*
प्रतापगढ़

👁 638 views
638 views
Click