दबंगों ने पत्रकार को किया मरणासन्न

15106

अयोध्या:————-
*पत्रकार संगठनों ने जताया गहरा आक्रोश हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग।*
*योगीराज में पत्रकार हो रहे हैं दबंगों प्रशासन का शिकार*
बीकापुर कोतवाली बीकापुर के पुहपी निवासी पत्रकार विवेक तिवारी पर कल शनिवार की रात बीकापुर से घर जाते समय गांव के ही कुछ दबंगो ने हमला करके किया लहूलुहान किया। हल्ला गुहार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार। घायल पत्रकार का अस्पताल में चल रहा है दवा उपचार। पत्रकार विवेक तिवारी पर किए गए हमले को लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन एवं अन्य पत्रकार संगठनों द्वारा गहरा आक्रोश जताया गया है। हमलावरों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई और की तत्काल गिरफ्तारी की मांग तथा पत्रकार विवेक तिवारी को सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। स्वच्छ छवि और अपनी लोकप्रियता के चलते पत्रकार विवेक तिवारी कुछ लोगों की आंख की किरकिरी बने हुए हैं। पत्रकारों के संगठन ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकार महासंघ सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों ने प्रशासन से मांग की है।

👁 15.1K views
15.1K views
Click