परिजनों से नाराज़ युवक ने खाया विषाक्त पदार्थ

27036

रायबरेली। परिजनों से नाराज हो एक युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़़ गयी। जानकारी होते ही परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर गम्भीर बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना कोतवाली क्षेत्र के भइया पुर गांव की है। गांव निवासी रामभवन के 17 वर्षीय पुत्र अरुण कुमार ने परिजनों से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गयी।

परिजनों ने अर्द्धचेतन की अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत ज्यादा नाजुक बताते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 27K views
27K views
Click