बाँदा–देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गुरेह गांव में रहने वाला देवा कुमार सिंह यादव आरटीओ कार्यालय के बाहर गुमटी में कंप्यूटर, फोटोकापी आदि की दुकान किए था। गुरुवार की रात को चोरों ने दुकान का तालातोड़कर अंदर रखा लैपटाप, 1 हजार रुपए और अन्य सामान लेकर भाग निकले। शुक्रवार को जब देवा अपनी दुकान पहुंचा तो ताला टूटा देखकर अवाक रह गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। तकरीबन एक लाख से अधिक का माल चोरी हुआ है।

👁 10K views
10K views
Click


